फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   a man was died in road accident2

शराब पीने के बाद जमकर मारपीट की, एक युवक की मौत

Tue, 19 Apr 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
a man was died in road accident2
शराब पीने के बाद जमकर मारपीट की, एक युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुमेरगढ़ में सोमवार की देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सुमेरगढ़ स्थित देसी शराब की दुकान में शराब के नशे में दो लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन रात आठ बजे सुमेरगढ़ निवासी सुभाष राजभर (30) को गांव के ही टीपू, रामप्रताप, संजय, गुलाब, गुलाब की पत्नी व पूनम ने बुरी तरह से। सुभाष जान बचाकर घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी ने घर के अंदर घुसकर उसे फिर पीटा। उसके मुंह और कान से खून निकलने लगा।
विज्ञापन

सुभाष के परिजनों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद सुभाष अपने कमरे में सो गया। परिजन भी सो गए। सुबह जब सुभाष की पत्नी की नींद खुली तो देखा सुभाष अचेत पड़ा है। उसने शोर मचाया तो परिजनों के साथ पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों के अनुसार रात में ही सुभाष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के घर छापा डाला, लेकिन वह फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में सुभाष की पत्नी कुंती देवी की तहरीर पर आरोपी टीपू, रामप्रताप, संजय, गुलाब, और उसकी पत्नी व पूनम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed