फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A leopard dragged away a teenage girl sleeping next to her mother.

Maharajganj News: मां के पास सोई किशोरी को घसीट ले गया तेंदुआ

Thu, 18 Sep 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A leopard dragged away a teenage girl sleeping next to her mother.
तेंदुए के हमले में घायल प्रियंका।
चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव के मधवलिया रेंज के जंगल के बीच स्थित वन टांगिया कंपार्ट 24 में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की देर रात करीब 2:30 बजे तेंदुए ने 15 वर्षीया किशोरी प्रियंका को सोते समय मच्छरदानी समेत मुंह में दबोच लिया और करीब 50 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। बच्ची अपनी मां सुलोचना और भाई अमन-बहन अंबिका के साथ बिस्तर पर सो रही थी।
विज्ञापन

मां के शोर मचाने पर गांव के रमेश पासवान, रीता देवी, चंद्रशेखर, रोशनलाल साहनी, विजय साहनी, राजकुमार साहनी और राजेश, दहारी मद्धेशिया आदि लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया। घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। इस सम्बंध में मधवलिया रेंज के वनक्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि घना वनक्षेत्र होने की वजह से जंगली जानवर गांव में घुस जाते हैं। वन ग्रामीणों को उन जानवरों से बचने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed