{"_id":"69582a2a5ea15ddc830f9416","slug":"a-labourer-died-and-three-others-were-injured-after-being-crushed-under-a-bar-when-a-tractor-trolley-overturned-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-168249-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सरिया के नीचे दबकर मजदूर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सरिया के नीचे दबकर मजदूर की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सड़क हादसा हो गया। बहादुरी बाजार से पंडितपुर की ओर जा रही सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सरिया लोड कर मजदूर बहादुरी बाजार से पंडितपुर, थाना बृजमनगंज की ओर जा रहे थे। गोपालपुर के सामने चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली में लदा भारी सरिया मजदूरों के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में ट्रॉली पर बैठे मजदूर धर्मेंद्र उर्फ कोबरा निवासी अमवा थाना कोल्हुई की सरिया के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रवि निवासी इंद्राजोत थाना कोल्हुई, सिकंदर और सुरेमन निवासीगण जीयनजोत थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सरिया हटवाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए परिजन उन्हें सिद्धार्थनगर लेकर रवाना हो गए। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई पूरी की। हादसे के बाद सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रैक्टर का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।