{"_id":"678e6919abc7f3b6850b7742","slug":"a-house-caught-fire-due-to-short-circuit-at-gandhi-chowk-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141000-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांधी चौक पर शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांधी चौक पर शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग
Mon, 20 Jan 2025 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 20 Jan 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के गांधी चौक पर एक मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। बनैलिया माता मंदिर के शोभा यात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बा के गांधी चौक स्थित भोला साहनी का मकान है, जिसमें नीचे जनरल स्टोर है। दूसरे तल पर आवास है। सोमवार को अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब बनैलिया माता मंदिर के वार्षिकोत्सव की शोभा यात्रा गांधी चौक पर पहुंची थी। जहां भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान भोला साहनी के दुकान के दूसरे तल पर अचानक तेज धुंआ उठा।
धुंआ देख लोगों ने शोर मचाया। आग की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। लोगों में भगदड़ मच गई। सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर शोभा यात्रा को आगे बढ़ाकर आग बुझाने में लग गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी मिलते ही तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गए। तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।