{"_id":"68d8532f4a5ca233a8055d24","slug":"a-grand-welcome-to-foreign-tourists-at-sonauli-border-on-world-tourism-day-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-160658-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विश्व पर्यटन दिवस पर सोनौली बॉर्डर पर विदेशी पर्यटकों का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विश्व पर्यटन दिवस पर सोनौली बॉर्डर पर विदेशी पर्यटकों का भव्य स्वागत
विज्ञापन
बेलहिया में विश्व पर्यटन दिवस पर भारतीयों का स्वागत ।
सोनौली। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह छह बजे नेपाल-भारत मैत्री संघ और नेपाल ट्रैवल्स एंड टूर (नाट्टा ), बेलहिया शाखा की ओर से भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर विदेशी पर्यटकों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पर्यटकों को फूल-मालाएं पहनाई गईं और नेपाली टोपी भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया गया।
लुंबिनी, पोखरा, काठमांडू और चितवन की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आवागमन की विशेष व्यवस्था की गई, जिसे यात्रियों ने सराहा। ऑस्ट्रेलिया से आई पर्यटक बारबरा डोरा ने कहा कि नेपाल जैसा खूबसूरत देश घूमने के क्रम में बॉर्डर पर ही मिला यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास है। नेपाल और नेपाली लोगों के प्रति मेरा स्नेह और बढ़ गया है। नीदरलैंड से आए मार्सल कैयवर ने कहा कि नेपाल में प्रवेश करते ही ऐसा स्वागत देखकर मैं हैरान रह गया।
इससे मुझे अब यह जानने की उत्सुकता हो गई है कि अगर सीमा पर इतना सम्मान मिला, तो गांवों में कितना और मिलेगा।
इस अवसर पर संजय बजिमय, श्रीचंद्र गुप्त, दीपक भंडारी, नलिन शर्मा, पशुपति कांदू, संतोष देव, सोनौली व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, रामानंद रौनियार, विष्णु गौतम, प्रकाश विकास सहित बड़ी संख्या में संस्थान के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
लुम्बनी परदेस के प्रमुख सचिव बाबुराम अधिकारी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को नेपाल की आर्थिक समृद्धि का आधार मानते हुए, विदेशी पर्यटकों के स्वागत में सभी को विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।