{"_id":"695829f150c727feaa0b1a7e","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-guru-gobind-singh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-168217-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला भव्य जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला भव्य जुलूस
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर बाजार में गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकला रैली।
लक्ष्मीपुर। सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मीपुर नगर में सिख समुदाय ने जुलूस निकालकर शबद कीर्तन किया। इस धार्मिक आयोजन में सिख समाज के साथ-साथ नगर के विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की।
गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पिछले पांच दिनों से गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु गोविन्द सिंह के बताए गए सत्य, साहस, त्याग और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। प्रभात फेरियों के माध्यम से लोगों को गुरु के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रकाशोत्सव के दिन गुरुद्वारा साहिब को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था।
शुक्रवार को नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर अस्पताल रोड, डिपो रोड, स्टेशन रोड होते हुए ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचा और पुनः गुरुद्वारा साहिब लौटकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एकमा सरदार तजेंद्र पाल सिंह, मंटी सिंह, बॉबी सिंह, संदीप सिंह, हरजीत सिंह, सोनू सिंह, प्रिंस सिंह, राजेंद्र सिंह माैजूद रहे।