फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A grand procession of the Shiv family was taken out

Maharajganj News: शिव परिवार की निकाली भव्य शोभायात्रा

Fri, 09 May 2025 07:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 May 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
A grand procession of the Shiv family was taken out
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के आजाद नगर वार्ड से शुक्रवार को शिव परिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काशी से मंगवाई गई माता दुर्गा व शिव परिवार की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद प्रतिभाओं की स्थापना मऊ पाकड़ स्थित मंदिर में कराई गई।
विज्ञापन

नगर पालिका के मंगलवारी बाजार के प्राचीन देवी स्थल पर स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण बीते दिनों पूरा हुआ। मंदिर में स्थापित करने के लिए वाराणसी से प्रतिमाएं मंगाई गई थीं। देर रात माता दुर्गा, भगवान् गणेश-कार्तिकेय व माता पार्वती की प्रतिमा पहुंची तो मोहल्लावासियों ने प्रतिमा नगर भ्रमण का कार्यक्रम तय किया। सुबह लगभग आठ बजे भगवा पताका व कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

आगे वाहन में प्रतिमा के साथ जहां वेदपाठी चल रहे थे। वहीं पीछे महिला व युवतियों का हुजूम चल रहा था। शोभायात्रा में डीजे की मदद से भक्ति रस के गीतों ने श्रद्धालुओं में भक्ति भाव का संचार बनाए रखा। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासद बृजेंद्र पटेल, दयाशंकर, सूरज, पवन जायसवाल, सत्य प्रकाश, मुकुंद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed