फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A grand Kalash Yatra was taken out with great fanfare and the Shatchandi Maha Yagya began.

Maharajganj News: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

Sat, 21 Feb 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra was taken out with great fanfare and the Shatchandi Maha Yagya began.
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा केवलापुर खुर्द स्थित राजगढ़ समय माता मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को गाजे-बाजे और देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों और कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यात्रा जिनवापुर, लोनिया टोला, फुरसतपुर, बेलवा काजी, बरगदवा राजा, विजयपुर, परसखाड़ और झुंगवा होते हुए चानकी घाट पुल के समीप पहुंची।
विज्ञापन

वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने मंगल कलश में पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर मद्धेशिया ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना से यह शतचंडी महायज्ञ विगत 40 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। रामलीला प्रेमियों के लिए रात्रि में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित भव्य मंचन भी किया जाएगा। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


कार्यक्रम के दौरान पुरुषोत्तम, राजकुमार राव, पप्पू, सुनील कुमार, दीपू साहनी, संरक्षक परिखन गुप्ता, अक्षयबर, अयोध्या संत, दुखहरन संत सहित तमाम लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed