{"_id":"683610392a48bb71700fc82a","slug":"a-four-member-team-of-doctors-reached-the-victims-house-to-examine-her-maharajganj-news-c-206-1-go11002-150234-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम पीड़िता के घर जांच करने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम पीड़िता के घर जांच करने पहुंची
Wed, 28 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 28 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। ठूठीबारी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर पर ठूठीबारी की सलेहा ने गलत तरीके से ऑपरेशन करने का गंभीर आरोप लगाया था। महिला के पति ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम ने पीड़िता के घर पहुंच महिला का बयान दर्ज की। ठूठीबारी के टोला सडकहवा निवासी रईस ने बताया कि नवंबर माह में उसकी पत्नी सलेहा के पेट में दर्द के बाद सीएचसी ठूठीबारी लाया। उस दौरान केंद्र पर तैनात डॉक्टर ने कमीशन के चक्कर में कस्बे में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने गांठ का ऑपरेशन कर घर भेज दिया।
करीब चार माह बाद महिला के पेट में दर्द शुरू हो गया। इस दौरान महराजगंज के निजी चिकित्सकों को दिखाने पर बताया गया कि पूर्व में ऑपरेशन के दौरान लिवर में सर्जिकल ब्लेड से गंभीर कट लग गया है जो ऑपरेशन के बिना संभव नहीं है। मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गरीब पीड़ित परिवार चार लाख रुपये उधार लेकर इलाज करा चुका। आगे पैसे की तंगी के कारण इलाज कराने में असमर्थ हैं। पीड़ित महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम डॉ. वीरेंद्र आर्य, डॉ. राजेश द्विवेदी, सर्जन डॉ. उदयभान, डॉ. दिनेश को पीड़िता के घर जांच करने के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।