फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A flock of vultures was seen on the banks of the Chandan River in Bharwalia.

Maharajganj News: भरवलिया में चंदन नदी के तट पर दिखा गिद्धों का झुंड

Thu, 18 Dec 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A flock of vultures was seen on the banks of the Chandan River in Bharwalia.
लक्ष्मीपुर खूर्द एसएसबी रोड़ के उत्तर चंदन नदी के तट पर मृत जानवर खाने के लिए सैकड़ों की संख्या
एसएसबी रोड भरवलिया में नदी के तट पर दिख रहा गिद्धों का झुंड, ग्रामीण उत्साहित
विज्ञापन

गिद्धों को भाने लगी है चंदन नदी की आबोहवा, लोगों ने मोबाइल से बनाया वीडियो

ठूठीबारी। लंबे समय बाद एसएसबी रोड भरवलिया पुल के पास चंदन नदी के तट पर विलुप्त गिद्धों के कई झुंड देख लोगों की भीड़ जुट गई। पर्यावरण सहायक पक्षी को देखकर ग्रामीण काफी खुश नजर आए।
बुधवार की सुबह 10 बजे ठूठीबारी-निचलौल मुख्य मार्ग पर एसएसबी रोड पर पुल के उत्तर चंदन नदी के तट पर मृत जानवर को खाने के लिए सैकड़ों गिद्धों के झुंड को आसमान में मंडराते हुए नीचे उतरते देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। गिद्धों के क्षेत्र में विचरण करने से आसपास के लोग खुश हो गए। राहगीर बनवारी यादव, गुड्डू यादव, बैजनाथ यादव, रामराज साहनी, कन्हैया चौधरी, धर्मेंद्र जायसवाल, रामचंदर साहनी, विश्वभर पाठक, घनश्याम पांडेय, सुरेश गुप्ता, अतिउल्लाह, सोमनाथ भारती व अन्य का कहना था कि चंदन नदी का यह क्षेत्र पहले भी गिद्धों का ठिकाना माना जाता था लेकिन कुछ समय से गिद्ध दिखाई नहीं दे रहे थे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गिद्धों की फोटो और वीडियो को मोबाइल कैमरे में भी कैद किया। यदि क्षेत्र में गिद्धों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रही तो यह पारिस्थितिक संतुलन के लिए एक शुभ संकेत होगा।
विज्ञापन


रेंजर अजीत कुमार ने बताया कि यह बहुत ही सुखद संदेश है। गिद्ध पारिस्थितिकी दृष्टि से महत्वपूर्ण पक्षी है। यह मृत पशुओं को खाकर पर्यावरण संरक्षण में सहायक होते हैं। आबादी में गिद्धों की संख्या बढ़ना सुधरते पारिस्थितिकी तंत्र का संदेश है। वन विभाग गिद्धों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed