{"_id":"69f8fe1d029b0426e109b4b3","slug":"a-five-year-old-boy-died-after-drowning-in-a-pit-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-176636-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गड्ढे में डूबने से ही हुई थी पांच वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गड्ढे में डूबने से ही हुई थी पांच वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम पोर्ट से मिली जानकारी, मासूम का शव लेकर पीलीभीत चले गए परिजन
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत गजरहां में ईंट भट्ठा के मजदूर ओम पाल के पांच वर्षीय बेटे आयुष की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से ही हुई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली। परिजन मासूम का शव लेकर पीलीभीत चले गए। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चे का शव मिलने के बाद परिजन उसे लेकर पीलीभीत चले गए। रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
ओम पाल निवासी चुर्रा सकतपुर, थाना वीसलपुर, जनपद पीलीभीत नौतनवा थानांतर्गत गजरहां स्थित ईंट भट्ठा पर परिवार समेत रहकर मजदूरी करता है। रविवार को दोपहर बाद ओमपाल बाजार चले गए। पत्नी कमलेश कार्य में व्यस्त थी। उनका बच्चा आयुष अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। काफी देर तक उनका बेटा आयुष नहीं दिखा तो उसके परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान उनके रिहायशी टिन शेड के बगल में एक गड्ढे में उसका शव उतराया हुआ पाया गया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया था।