फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A feeling of satisfaction appeared on the face when the years old dispute was resolved.

Maharajganj News: वर्षों पुराना वाद सुलझा तो चेहरे पर झलका संतोष का भाव

Sat, 09 Mar 2024 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Mar 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
A feeling of satisfaction appeared on the face when the years old dispute was resolved.
महराजगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निस्तारण हुआ तो वादी प्रतिवादी दोनों के चेहरे पर संतोष का भाव झलक उठा। तारीख पे तारीख देखकर परेशान हो चुके वादी प्रतिवादी दोनों हंसी खुशी घर गए। वहीं पारिवारिक वाद का निस्तारण किया गया। शनिवार को जनपद न्यायाधीश, नीरज कुमार, जिलाधिकारी, अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 62550 वादों का निस्तारण किया गया, जो इस जनपद की अब तक राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों की अधिकतम संख्या है।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने 212, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधीकरण ने 77, अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत ने सात, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या एक ने 11 विद्युत तथा 151 अन्य वादों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश, अनन्य न्यायालय (पॉक्सो अधिनियम) ने 90 वादों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश, अनन्य न्यायालय (एससी/एसटी) ने 150 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 3517 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त राजस्व एवं चकबंदी न्यायालयों द्वारा 47397 लंबित/प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया। सभी बैंकों द्वारा कुल-1237 ऋण की वसूली से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। कुल 3,60,19,387 रुपये बैंकों द्वारा आज नकद वसूल हुए। 4,77,67,657 रुपये का लोन सेटल किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में 3,55,86,000 रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में दिलवाया गया। 1,99,020 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत, महराजगंज राघवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सात वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed