फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A dumper hit an electric pole, leaving two hundred homes without power.

Maharajganj News: डंपर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, दो सौ घरों की बिजली गुल

Wed, 13 May 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A dumper hit an electric pole, leaving two hundred homes without power.
महराजगंज। महुआवा फीडर क्षेत्र में मंगलवार सुबह रेलवे लाइन निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी गिरा रहे एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बिजली के चार खंभे टूटकर गिर गए। हादसे के बाद महुआवा, बरम स्थान व केएमसी चौराहा के सामने करीब दो सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रहा कि घटना के समय बिजली आपूर्ति बाधित थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 7:40 बजे रेलवे लाइन के लिए मिट्टी गिराने का कार्य चल रहा था। मिट्टी खाली करने के बाद एक डंपर तेज रफ्तार में लौट रहा था। इसी दौरान डंपर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में फंस गया, जिससे जोरदार झटके के एक साथ चार बिजली खंभे टूटकर सड़क किनारे गिर पड़े। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को हटाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। मरम्मत कार्य में लाइनमैन सहित छह कर्मचारी जुटे हैं। बिजलीर्मियों ने बताया कि खंभा बदलने व लाइन दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। शाम करीब सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed