Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A devotional bhajan sandhya organized at the Maa Bhadrakali pandal

Maharajganj News: भक्ति गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रद्धालु

Thu, 12 Nov 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A devotional bhajan sandhya organized at the Maa Bhadrakali pandal
बृजमनगंज। मां भद्रकाली शक्ति संगठन की ओर से स्थापित मां भद्रकाली की प्रतिमा के पंडाल में मंगलवार रात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालु पूरी रात भक्ति गीतों पर झूमते रहे। भजन गायक विशाल पांडेय, स्थानीय गायक रवि वर्मा और आर्यन जायसवाल ने भी भजनों से समां बांध दिया।
विज्ञापन

विशाल पांडेय ने ‘हारा हुं बाबा, बस तेरा सहारा है’, ‘बिगड़ी मेरी बना दे’ और ‘ओ शेरो वाली मैया’ सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद बुधवार शाम पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मां भद्रकाली की शोभायात्रा बुधवार को प्रस्तावित थी लेकिन मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर इसे स्थगित कर दिया गया। अब शोभायात्रा बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे निकाली जाएगी।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी। इस दौरान दिलीप चौधरी, योगेंद्र यादव, सूरज सिंह, श्याम जायसवाल, शिवा जायसवाल, महेश वर्मा, रितेश जायसवाल, मोहित वर्मा और दीपांकर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed