फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A consignment of hundreds of pairs of shoes and slippers was seized during a raid on the house.

Maharajganj News: घर में छापेमारी में सैकड़ों जोड़ी जूते और चप्पल की खेप बरामद

Sat, 25 Jul 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A consignment of hundreds of pairs of shoes and slippers was seized during a raid on the house.
बरामद जूते और चप्पल की खेप। 
सीओ, नायब तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

स्थानीय कस्बे में हुई प्रशासन की इस कार्रवाई से मचा हड़कंप
नौतनवा। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की शाम कस्बे के सुभाष नगर वार्ड स्थित एक घर में छापेमारी का अभियान चलाया। इस दौरान 18 गट्ठरों से सैकड़ों जोड़ी जूते और चप्पल की खेप की बरामदगी हुई। पुलिस जूते-चप्पल जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के सुभाष नगर वार्ड स्थित एक घर में कपड़ा व जूता-चप्पल आदि कुछ सामान डंप कर रखा गया है। इसकी नेपाल में तस्करी की जानी है।
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए बताए अनुसार स्थान पर सीओ बसंत सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने छापेमारी की तो घर के बरामदे और कमरे में रखा 18 गट्ठरों से सैकड़ों जोड़ी जूता और चप्पल बरामद हुआ। कस्बे के बीचों-बीच हुई प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से ही पूरे नगर में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बसंत सिंह एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद जूते और चप्पल की खेप को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह को कस्टम अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed