{"_id":"6ae265ba50ce137b77052e15","slug":"a-competition-was-held-at-nirmala-inter-college-in-mithaura-on-october-25-and-27-with-220-athletes-taking-part-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188051-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जूनियर एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, रिंका ने जीते तीन स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जूनियर एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, रिंका ने जीते तीन स्वर्ण पदक
विज्ञापन
महराजगंज। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन निर्मला इंटर कॉलेज, मिठौरा बाजार के मैदान में 25 और 27 अक्तूबर को किया गया। प्रतियोगिता में रिंका ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आयोजन सचिव अमित कुमार तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों की सूची 31 अक्तूबर तक जारी की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने ट्रायथलॉन, पेंटाथलॉन, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, जेवलिन और बैक थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में नीलू पांडेय, आकांक्षा गुप्ता, नैंसी यादव, सत्यम शर्मा, तहसीन सिद्दीकी, सृष्टि यादव, श्रेया शर्मा, अंश चौधरी, शैयद अल्तमस और अंश प्रताप सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीते।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन निर्मला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर टोम्सी थॉमस ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. पीके श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष राघवेश पति त्रिपाठी ने की। डॉ. पीके श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन को सफलता का मंत्र बताते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के सचिव सत्यप्रकाश तिवारी, अभिषेक विश्वकर्मा, सुनील मिश्र, बृजकिशोर द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।