फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A commercial complex will be built in the taxi stand

Maharajganj News: टैक्सी स्टैंड में बनेगा व्यवसायिक काम्प्लेक्स

Mon, 26 May 2025 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 May 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
A commercial complex will be built in the taxi stand
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के गठन को दो वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में अध्यक्ष डाॅ. पुष्पलता मंगल ने सभी सभासदों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने विकास कार्य व बदलाव का श्रेय सभी को दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने उन्हें बुके देकर सभासद व कर्मियों की तरफ से सम्मानित किया गया। सोमवार को नगर पालिका परिषद महराजगंज के सभागार में नगर निकाय के बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं नगरपालिका अध्यक्ष ने लोहिया नगर वार्ड में संचालित टैक्सी स्टैंड को अन्यत्र स्थापित कराकर इस भूमि पर व्यावसायिक काम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सभासदों ने ध्वनि मत से मंजूरी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा नगरवासियों को साफ-सफाई का महत्व समझाने के लिए स्वच्छता समिति बनाने और लोगों को जागरूक करने की गतिविधि कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। उपलब्ध बजट के मुताबिक डस्टबिन खरीदकर वार्ड में लगवाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद दीपक, सुराती देवी, ब्रजकिशोर सिंह, जितेंद्र कुमार, गोरखनाथ पासवान, महेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गौतम, ऋषिकेश पटेल, अजय कुमार गुप्ता, रीनू, दुर्गावती पांडेय, अमितेश कुमार, बृजेंद्र पटेल, सदरे आलम, राणा पटेल, रहमतुन निशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed