फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A child was beaten for going to school without uniform.

Maharajganj News: बिना ड्रेस स्कूल गए बच्चे को पीटा

Sat, 08 Nov 2025 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
A child was beaten for going to school without uniform.
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम बीसोखोर के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बिना ड्रेस पहने विद्यालय गए एक छात्र को अध्यापकों ने पीटकर घर भेज दिया। घटना से आक्रोशित परिजन विद्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए। दो घंटे बाद परिजन खुद ही घर लौट गए। बिसोखोर निवासी किसन निषाद का पुत्र पिंटू निषाद शुक्रवार को सुबह गांव के ही परिषदीय विद्यालय में बिना ड्रेस पहने पढ़ने गया था। जब अध्यापकों की नजर पड़ी तो उस छात्र को पीटकर घर वापस भेज दिया। घटना को सुनने के बाद छात्र के परिजन आक्रोशित होकर विद्यालय पहुंचे और अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। छात्र के पिता किशन निषाद का कहना है कि जब अध्यापक से छात्र को पीटने का कारण पूछा तो वो अभद्रता करते हुए फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने लगे। प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सोनकर ने बताया कि बच्चे का आधार कार्ड नहीं है और नामांकन भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed