फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A case has been registered in connection with the robbery of household items

Maharajganj News: घर में रखे सामान को लूटने के मामले में केस दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered in connection with the robbery of household items
निचलौल। एक माह पहले थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में एक व्यक्ति की मौत होने पर कुछ लोग आनन-फानन में शव का दाह संस्कार कर दिया था। वह लोग मृत व्यक्ति के घर में रखे सामान को लूटने के बाद कब्जा भी कर लिया था। इस मामले में मृत व्यक्ति के बेटी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस मंगलवार को पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल वाद में पीड़िता संजना पाल निवासी कोहाणे थाना कुमकलम थाना लुधियाना (पंजाब) ने बताया है कि वह वर्तमान में थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया स्थित मायके में रह रही है। पीड़िता ने आगे कहा है कि पिता यादवेंद्र उर्फ रामनाथ के कोई बेटे नहीं थे। ऐसे में वह केवल दो बहने हैं। पिता की ओर से उन दोनों बहनों की शादी जिला लुधियाना (पंजाब) में कर दी गई थी। शादी के बाद दोनों बहने पिता की देखरेख करने के लिए अक्सर पैतृक गांव मायके में आती रहती थी। इस दौरान गांव के भी कुछ लोग अक्सर घर आकर पिता से मिलते जुलते रहते थे। कुछ महीने पहले भनक लगी कि कुछ लोग पिता को शराब पिलाकर संपति को जबरन हड़पना चाहते हैं। इतना ही नहीं वह लोग पिता को जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं। इसके चलते पिता काफी परेशान हो चुके थे। इसी बीच 10 अगस्त 2024 उन्हें सूचना मिली कि पिता की मृत्यु हो गई हैं। ऐसे में वह परिवार के साथ ससुराल से मायके के लिए चल दी। वहीं दूसरे दिन मायके पहुंची, तो पता चला की वह लोग पिता के शव को दाह संस्कार कर घर में रखे सामान को लूट ले गए हैं। इतना ही नहीं घर पर भी जबरन कब्जा कर रखे हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी ब्रह्म चौहान, हरेंद्र चौहान, कुशमा उर्फ कुसुम, रामप्रीत चौहान और शत्रुघ्न गुप्ता निवासी मिश्रवलिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed