{"_id":"69c83f1b1054c1b0b2055b05","slug":"a-calf-injured-in-a-leopard-attack-dies-leaving-villagers-in-semrahawa-village-terrified-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-174250-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेंदुए के हमले में घायल बछिया की मौत, सेमरहवा गांव के ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेंदुए के हमले में घायल बछिया की मौत, सेमरहवा गांव के ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम तेंदुए के हमले एक बछिया की हुई थी मौत
नौतनवा। शुक्रवार की शाम सेमरहवा गांव में जंगल के किनारे से चरकर लौट रही बछिया पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। चरवाहों के शोर मचाने पर तेंदुआ बछिया को तो छोड़कर भाग गया लेकिन अधिक घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ीघाट बीट के जंगल किनारे बसे गांवों के आसपास अक्सर तेंदुए दिख जाते हैं। अक्सर तेंदुए बकरी समेत दूसरे मवेशियों को अपना निवाला बना लेते हैं। जब भी तेंदुआ जंगल के किनारे दिखता है तो ग्रामीण भयभीत हो जाते हैं। ग्रामीणों को अपनी और मवेशियों के सुरक्षा की चिंता सताने लगती है।
गत चार दिसंबर को जंगल के किनारे बंधे के पास चर रही महेंद्र यादव की गाय पर तेंदुए ने हमलाकर घायल कर दिया था। इसके पहले भी सेमरहवा गांव के बरतानी टोले के राजेश और तेरासी देवी की बकरी को तेंदुआ दबोच ले गया था। गांव के राम विशुन, रामपत, दुर्गेश, बाबूलाल, इंदल, रुदल, युद्ध बहादुर, राकेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि गत शुक्रवार की शाम चरकर लौट रही दुर्गेश यादव की बछिया को तेंदुआ ने दबोच लिया। शोर मचाने के बाद बछिया को छोड़कर जंगल की ओर चला गया लेकिन गंभीर रूप से घायल बछिया की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस बारे में रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि ग्रामीण सतर्क रहें। जंगल की तरफ न जाएं। घर से समूह में निकलें।