फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A Bolero carrying wedding guests overturned in a ditch.

Maharajganj News: बरातियों से भरी बोलेरो गड्ढे में पलटी

Sun, 07 Dec 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A Bolero carrying wedding guests overturned in a ditch.
फरेंदा। बाईपास स्थित ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द के पास शुक्रवार की रात बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बोलेरो में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना के बाद से सभी यात्री सहमे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बोलेरो महराजगंज से बरातियों को लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही गाड़ी फरेंदा बाईपास के कम्हरिया खुर्द के पास पहुंची, वाहन चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार में अनियंत्रित बोलेरो सीधे सड़क के दूसरे किनारे हाई वोल्टेज बिजली के खंभे से जा टकरा गई। जोरदार टक्कर की वजह से वाहन पलटते हुए गड्ढे में गिर गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। थानाध्यक्ष योगेन्द्र राय ने बताया कि सभी बोलेरो सवार बराती पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed