फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जिले में बनेंगी 152 नई ग्राम पंचायत

जिले में बनेंगी 152 नई ग्राम पंचायत

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में 152 नई ग्राम पंचायतों का गठन होगा। इन गांव के लोग भी 2015 से अपना प्रधान चुन सकेंगे। परिसीमन के क्रम में जिले भर से आए 211 आवेदन में से सही पाए गए 152 ग्राम पंचायतों के गठन के लिए डीएम ने मंजूरी दे दी है। जिले में 777 ग्राम पंचायतें हैं। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले परिसीमन की तैयारी चल रही थी। इसीक्रम में परिसीमन की कार्यवाही रोककर दूसरे ग्राम पंचायत में संबद्ध एक हजार से अधिक की आबादी वाले गांव को स्वतंत्र करने का आदेश आ गया। जिसके क्रम में जिले भर से 25 अगस्त से 15 सितंबर तक आवेदन मांगे गए। 211 गांव से लोगों ने संबद्ध गांव को अलग करने की मांग की। छटनी के बाद 186 आवेदन सही पाए गए। जिला प्रशासन ने 186 आवेदन पत्रों के मानक की जांच की तो उसमें 152 गांव नए गांव के बनने के मानक पर खरे उतरे। जिसपर डीएम ने मुहर लगा दी। इसके तहत दूसरे गांव में सम्बद्ध 152 गांव को अलग करके नई ग्राम पंचायत बनाया जाएगा। प्रभारी डीपीआरओ नित्यानंद ने बताया कि शासन से तय मानक के अनुसार नए गांव का गठन होना है। प्रत्येक आवेदन पत्रों की गहन जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed