{"_id":"69-96954","slug":"Maharajganj-96954-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए धानी सीएचसी के चिकित्साधीक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गए धानी सीएचसी के चिकित्साधीक्षक
Maharajganj
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सीएचसी धानी के डॉ. ऋषि कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के बाद अब कार्रवाई की गाज धानी के ही चिकित्साधीक्षक पर गिरी है। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह को अधीक्षक के पद से हटा दिया है। साथ ही उन्हें सीएचसी धानी से हटाकर सीएचसी नौतनवा स्थानांतरित कर दिया है।
पुरंदरपुर के टोला नगेसर गांव निवासी उमेश के चार साल का बेटा गणेश अपने ननिहाल केवटनिया पुरंररपुर में रहता था। दो सितंबर को वह घर के पास खेलते हुए पानी भरे गड्ढे में डूब गया था। घर के लोग उसे सीएचसी धानी ले गए लेकिन वहां न तो चिकित्साधीक्षक मौजूद थे और न ही ड्यूटी पर तैनात डॉ. ऋषि कुमार ही मिले। कुछ समय बाद गणेश की मौत हो गई। क्षेत्र के जदयू नेता विजय सिंह एडवोकेट व अन्य लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की। इस प्रकरण की जांच एसीएमओ डॉ. एस के सिंह, फरेंदा एसडीएम, डिप्टी सीएमओ डॉ. एसडी त्रिपाठी ने की। जांच में चिकित्साधीक्षक और डॉ. सुरेंद्र की लापरवाही सामने आई। इसपर डीएम ने डॉक्टर ऋषि कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया और सीएमओ को चेतावनी दी। इसी क्रम में सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक की लापरवाही मानते हुए उन्हें उनके पद से हटाकर उनका स्थानान्तरण सीएचसी नौतनवा कर दिया है।