{"_id":"69-84506","slug":"Maharajganj-84506-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सम्मेलन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सम्मेलन हुआ
Maharajganj
Updated Fri, 21 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरुवार को भैया फरेंदा में हुआ। इसमें वक्ताओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर मनोज पांडे ने कहा कि आज देश की सीमा सुरक्षित नहीं है। सीमा से लगातार घुसपैठ हो रहा है। तंगी से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन केन्द्र की सरकार चुप्पी साधे हुए है। भारतीय जनता पार्टी जो देश को बांटने का काम करती है। उसे सत्ता में आने से रोकना होगा। एक बड़े नेता गुजरात से आकर उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों को गुमराह करके सत्ता हथियाना चाहते हैं। उनके मंसूबों पर समाजवादी पार्टी पानी फेरने का काम करेगी। सपा प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य का होना जरूरी है जो केवल समाजवादी पार्टी ही सोचती है। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने सभी वर्गों को बराबर सम्मान दिया है। नौतनवां के कांग्रेस विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने युवाओं पर ध्यान दिया है। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता सैय्यद अरशद ने किया। सम्मेलन को प्रधानसंघ अध्यक्ष विनोद चौघरी, नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जमाल अहमद, सुधीर त्रिपाठी, अमित चौबे, अशोक यादव, जीतन मौर्या ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जगदम्बाा, प्रकाश, परमात्मा, रियाज , समशेर अली, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
सपा के मंच से बोले कांग्रेस विधायक मुन्ना ः नौतनवा के विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि अपने भाई सपा प्रत्याशी कुंवर अखिलेश के लिए कुर्सी कुर्बान कर दूंगा। भाई के प्यार से बड़ा पद नहीं होता। भाई के कार्यों में सहयोग करना एक भाई का कर्त्तव्य है।