फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रास्ते के विवाद में चार लोगों को भाला घोंपा

रास्ते के विवाद में चार लोगों को भाला घोंपा

Fri, 21 Mar 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Fri, 21 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। रामनगर केवटलिया में रास्ते के विवाद को लेकर चार लोगों को भाला से घोंपकर घायल कर दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एक अन्य जमीन विवाद की घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर केवटलिया निवासी राम अचल व रामकेवल में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले मामला थाने तक भी गया था। बुधवार की रात राम अचल (50) विवादित रास्ते से जा रहे थे। जिसको लेकर रामकेवल से कहासुनी हुई। आवाज सुनकर दोनों पक्ष से और लोग भी आ गए। आरोप है कि विपक्षियों ने राम अचल, उनकी बहू सुगिया (22), मुराती देवी (24) व संगीता (22) को भाला घोंपकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सुगिया की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना पनियरा थाना क्षेत्र की है। यहां के तेनुअहिया के टोला तिनकोनिया निवासी सूर्यबली (55), कोइला देवी (50), कतवारू (35), कौशिल्या (30) व उर्मिला (35) को गांव के कुछ लोगों ने मामूली बात को लेकर ईंट और लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कोईला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed