फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बिना पहचान पत्र के नहीं डाल सकेंगे वोट

बिना पहचान पत्र के नहीं डाल सकेंगे वोट

Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने का निर्देश देते हुए कहा कि बिना पहचान पत्र के मतदान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने कहा कि 23 मार्च को 11 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इसमें 1379 मतदाता वोट डालेंगे। मतदाता मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराए गए पेन से ही अपना मत अंकित करेंगे। दूसरा पेन का प्रयोग करने पर मत अवैध माना जाएगा। मतदान में अधिकारी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाता कम हैं। फिर भी ही यह अति संवेदनशील चुनाव है। मतदाता पहचान का निर्णय लेने में सावधानी बरतें। पीठासीन अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा। मतदान पार्टी में केंद्रीय कर्मचारी के रूप में बैंक के कर्मचारी लगाए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि बिना पहचान पत्र के कोई मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा। प्रत्येक केंद्र पर वीडियो ग्राफर तैनात रहेंगे। मतदान प्रक्रिया कैमरे में कैद होगी। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीपक पांडे ने कहा कि मतदान के दौरान वरीयता अंकित करते समय अंक रोमन या अंग्रेजी में लिखना होगा, शब्दों में नहीं। प्रत्याशी नहीं चुनने के लिए नोटा विकल्प के रूप में रहेगा। स्याही बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में लगाई जाएगी। मतदान प्रात: आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान के समय एक ही एजेंट केंद्र पर रह सकेगा। एजेंटों को सुबह 70:30 बजे तक मतदेय स्थल पर पहुंच जाना होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश ने बताया कि पोलिंग पार्टी 22 मार्च को दिन में 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार से मतपत्र पेटिका, स्टेशनी लेकर मतदान केंद्र के लिए रवाना होगी। धानी का मत बृजमनगंज केंद्र पर डाला जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed