{"_id":"69-84428","slug":"Maharajganj-84428-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बहिष्कार करेंगे वनटांगिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बहिष्कार करेंगे वनटांगिया
Maharajganj
Updated Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। वन टांगिया समिति के लोगों ने बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी और नोडल अधिकारी से मिलकर राजस्व गांव का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
दिन में 11 बजे वन टांगिया समाज के लोग विकास भवन पहुंचे और समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन दिया। लोगों ने कहा कि जिले में 18 वन टांगियां बस्ती हैं। वन टांगिया बस्ती के लोगों ने वनों की सुरक्षा की। आजादी के बाद से अब तक राजस्व गांव का दर्जा नहीं दिया गया है। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सरकारी योजनाआें का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। लोकसभा और विधान सभा में प्रत्याशी चुनते हैं लेकिन अपना सरपंच चुनने का अधिकार नहीं है। राजस्व गांव का दर्जा दिलाए जाने के लिए कई बार आंदोलन किया गया लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। इससे वनटांगिया का विकास नहीं हो पा रहा है। इस दौरान विनोद तिवारी, रामसावर, शिवनाथ, जयराम, सर्वजीत आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर नूरमुहम्मद, रामअचल, राजकुमार, जवाहिर आदि रहे।