{"_id":"69-84270","slug":"Maharajganj-84270-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के बाद महिला को घर से निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के बाद महिला को घर से निकाला
Maharajganj
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल। पति की मौत के बाद घर वालों ने उसकी पत्नी और तीन बच्चों को घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने निचलौल थाने में तहरीर देकर सास, ससुर पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। मामला बरोहिया गांव का है।
निचलौल क्षेत्र के बरोहिया गांव निवासी संदीप (28) की 10 मार्च को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के चार दिन बाद ही उसकी पत्नी को घर वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। घर से बाहर निकाले जाने के बाद पीड़ित महिला ने शनिवार को निचलौल थाने में तहरीर देकर सास, ससुर पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसका मायका बूढाडीह कला गांव में है। सात वर्ष पहले बरोहिया निवासी संदीप के साथ उसकी शादी हुई थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि शादी के बाद से उसके घर में कलह होने लगी थी। इसके कारण बेटी और उसका पति संदीप बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। मकानमालिक ने एक सप्ताह में मकान खाली करने का कहा था। इसके चलते बीते सोमवार को संदीप अपनी माता और पिता से कुछ दिनों के लिए एक कमरा मांगने गया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में संदीप घायल हो गया। उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पीड़िता को उसके घर वाले घर में नहीं रहने दे रहे हैं। क्षेत्राधिकारी सूक्ष्म प्रकाश ने बताया कि थाना गेट पर भीड़ से जानकारी हुई है। मामला पता कर कार्रवाई की जाएगी।