{"_id":"69-84268","slug":"Maharajganj-84268-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 विद्यालयों से स्पष्टीकरण देने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 विद्यालयों से स्पष्टीकरण देने का निर्देश
Maharajganj
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मध्याह्न भोजन जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने फरवरी में 14 विद्यालयों में मिड-डे-मील नहीं बनने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
डीएम ने बेलवाटीकर विद्यालय में अध्यापक की जगह दूसरे व्यक्ति शिक्षण कार्य करने के मामले में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि मंडलायुक्त जेपी गुप्ता का 24 जनवरी 2014 को जिले में दौरा था। निरीक्षण के दौरान 14 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फरवरी में मिड-डे-मील नहीं बनने और बेलवाटीकर विद्यालय में नियुक्त अध्यापक की जगह दूसरे व्यक्ति को शिक्षण कार्य करने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कमिश्नर ने डीएम को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। डीएम शरद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय के किचेन शेड की सफाई रखने के साथ ही ओवरहेड टैंक चालू रखा जाए। मिड-डे-मील के लिए सभी विद्यालयों को गैस कनेक्शन दिलाया जाए और जहां अधिक बच्चे हैं वहां पर अधिक सिलिंडर की व्यवस्था की जाए। डिप्टी आरएमओ विपिन राय ने कहा कि ब्लाक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नियमित रजिस्टर का निरीक्षण का मिड-डे-मील योजना का राशन की उठान से लेकर आवंटन तक की जानकारी रखें। बीएसए जयप्रकाश ने बताया कि जिले के 1527 प्राथमिक विद्यालय के 218952 तथा 736 उच्च प्राथमिक विद्यालय के 82784 छात्रों को मिड-डे-मील दिया जाता है। बैठक में सीडीओ प्रेमप्रकाश सिंह, पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय, डीपीआरओ प्रभाकर सिंह, डीआईओएस अनिल मिश्र और जिला टास्क फोर्स समिति के 14 अधिकारियों के साथ सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।