फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पेट्रोल पंप लूटकांड के आरोपी पहचाने गए

पेट्रोल पंप लूटकांड के आरोपी पहचाने गए

Sun, 12 Jan 2014 05:45 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Sun, 12 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। एक माह पहले धनहा स्थित पेट्रोल पंप पर हुए लूटकांड के आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। जल्द ही सभी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। क्षेत्र में एक वरक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था। श्यामदेउरवां क्षेत्र के धनहा स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर रमेश गुप्ता को चार बदमाशों ने कनपटी पर कट्टा सटाकर 25500 रुपये, मोबाइल लूट लिया। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई थी। मोबाइल के जरिए लोकेशन मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान गोरखपुर जनपद के शाहपुर क्षेत्र के व्यासनगर निवासी विपिन सिंह, दीपू चौधरी निवासी शिवपुर सहबाजगंज थाना शाहपुर, राजीव उर्फ राजू शर्मा निवासी जंगलमातादीन और देव कुमार निवासी शाहपुर के रूप में हुआ। एसपी भारत सिंह ने बताया चारों बदमाशों पर शाहपुर थाना में आधा दर्जन लूट, हत्या, चोरी, गैर इरादतन हत्या के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed