फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दंगल में महराजगंज के पहलवानों का दबदबा

दंगल में महराजगंज के पहलवानों का दबदबा

Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दो दिवसीय प्रो. शिब्बनलाल सक्सेना राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। पहले दिन महराजगंज के पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में सोमवार को कुश्ती का पहला मुकाबला नेपाल के पहलवान शंकर थापा और गाजीपुर के अशोक के बीच हुआ। शंकर थापा ने अंतिम समय में प्रतिद्वंद्वी को पटकनी देकर जीत हासिल की। महराजगंज के हनुमानगढ़ी के मूल निवासी व अयोध्या मठ में पहलवानी करने वाले घरफूकन दास ने चेन्नई के अमरेशपुरी को पटकनी देकर विजय हासिल की। जिले के बैकुंठपुर निवासी बैजनाथ ने मध्य प्रदेश के वीरा को आसमान दिखाया। जिले के मुजुरी निवासी जितेंद्र ने पंजाब केसरी विनोद को रोमांचक मुकाबले में पटकनी दी। पूर्वांचल अभिमन्यू व महराजगंज निवासी शैलेश ने झांसी के पहलवान उदय को धूल चटाई। महराजगंज के बैकुंठपुर के मूल निवासी व अयोध्या में पहलवानी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बाबा केशवदास ने दिल्ली के विक्की को सातवें मिनट में आसमान दिखा दिया।
प्रतियोगिता के आयोजक व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बाबा केशवदास ने बताया कि जिले के पहलवानों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रजीत भारती, राघवेंद्र पांडे, मनोनीत सभासद रामा प्रसाद, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन्द्रनाथ द्विवेदी और समाजसेवी जमालुद्दीन सिद्दीकी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता का संचालन पहलवान वशीम टाइगर गाजीपुर ने किया। समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed