{"_id":"69-73670","slug":"Maharajganj-73670-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिलों की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिलों की टक्कर में युवक की मौत
Maharajganj
Updated Fri, 04 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/पुरैना। घुघली कस्बे में गुरुवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला। मृतक आंगनबाड़ी में कार्यरत महिला सुपरवाइजर का बेटा था।
कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर बाबना निवासी मनीष सिंह (23) घुघली कस्बे में किराए की मकान में अपनी मां कुसमावती के साथ रहता था। उसकी मां घुघली आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर हैं। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर 12:30 बजे मनीष बाइक से कहीं जा रहा था। घुघली कस्बे में पूर्वांचल बैंक के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर इतनी तेज थी कि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दूसरा बाइक सवार भी बेहोशी की बहाना बनाकर जमीन पर पड़ा रहा। मौका देखकर कुछ देर बाद बाइक लेकर फरार हो गया। मनीष आईटीआई का छात्र था। पुलिस अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।