{"_id":"69-69280","slug":"Maharajganj-69280-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण के लिए परसहिया के लोगों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण के लिए परसहिया के लोगों का प्रदर्शन
Maharajganj
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विद्युतीकरण कराने की मांग को लेकर मंगलवार को परसहिया के लोग डीएम से मिले। इस दौरान एक मांगपत्र दिया गया।
मांगपत्र में बताया गया है कि आजादी के बाद अभी तक गांव में बिजली आपूर्ति के लिए कोई पहल नहीं की गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। रमेश निषाद बताया किया परतावल क्षेत्र का ग्रामसभा बड़हरा बरईपार के टोला परसहिया की आबादी करीब 700 है। इसके आसपास के गांवों में बिजली सप्लाई होती है। लेकिन इस टोले पर नहीं है। बिजली नहीं होने से लोग सभी सुखों से वंचित हैं। सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को होती है। आज भी गांव के लोग ढेबरी युग में जीने को मजबूर है। लोगों ने डीएम से शीघ्र विद्युतीकरण कराने की मांग की है। मांगपत्र देने के दौरान अनिल चौधरी, रामसनेही, लालजी, जितेंद्र, छोटेलाल और सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।