{"_id":"69-69275","slug":"Maharajganj-69275-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मालगाड़ी टकराने से बचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मालगाड़ी टकराने से बचीं
Maharajganj
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार (महराजगंज)। सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात्रि 11:15 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। एक मालगाड़ी नरकटियागंज से गोरखपुर की ओर आ रही थी जबकि दूसरी गोरखपुर से उस दिशा में जा रही थी। नरकटियागंज से गोरखपुर आने वाली मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे स्टेशन पर रेड सिगनल के बावजूद ट्रेन आगे बढ़ा दी। वह मालगाड़ी लेकर मस्जिद ढाला के पास पहुंच गया। तभी उसने गोरखपुर से उसी दिशा में आती मालगाड़ी देखी। जिसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दी। इससे हादसा बच गया।
मामले में सिसवा बाजार के स्टेशन मास्टर एके श्रीवास्तव का कहना है कि ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलने पर यातायात निरीक्षक भी मौके पर पहुंच गए है। इससे पहले भी 2007 में भी पिपराइच में रेल हादसा हुआ था।