फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सफाई कर्मचारी 19 को प्रदर्शन करेंगे

सफाई कर्मचारी 19 को प्रदर्शन करेंगे

Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इसमें सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही नौ जुलाई को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विद्याचरण ने कहा कि 12 अक्तूबर 2011 को संघ की बैठक के बाद प्रदेश पदाधिकारियों व प्रमुख सचिव पंचायतीराज विभाग से वार्ता हुई थी। इसमें दौरान सचिव ने कुछ समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था। आज तक उस पर अमल नहीं किया गया है। इसके बाद शासन से वार्ता के लिए समय मांगा गया लेकिन समय नहीं दिया गया। 16 जून को प्रदेश संगठन ने 13 सूत्रीय मांगपत्र शासन को भेजकर 19 जुलाई तक समस्या का निस्तारण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इसके पहले नौ जुलाई को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 तारीख तक हर कर्मचारी अपने विकास खंड का पेरोल कार्यालय में पहुंचा दें। ब्लॉक अध्यक्ष पनियरा राजमोहन यादव ने कहा कि बिना संघर्ष के कुछ हासिल नहीं होता। नौ जुलाई को होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए कर्मचारी तैयार रहें। बैठक में रामप्रसाद, अंबेडकर, बृजमान, विनोद और अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed