{"_id":"69-67857","slug":"Maharajganj-67857-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाला घोंपकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाला घोंपकर युवक की हत्या
Maharajganj
Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बड़हरा मीर में एक युवक की हत्या पिता-पुत्रों ने रविवार सुबह भाला घोंपकर कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़हरा मीर निवासी धर्मेन्द्र पाठक (35) रविवार सुबह करीब सात बजे अपने खेत में खाद डालने गया था। उसी समय गांव के तीन लोग पहुंचे। जमीन के विवाद में उन लोगों ने धर्मेन्द्र पर भाला से हमला कर दिया। इससे वह जख्मी होकर बेहोश हो गया। उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे जख्मी हालत में बेहोश देख गांव वालों को सूचना दी। जानकारी होते ही धर्मेन्द्र के घर लोग मौके पर पहुंच गए। उसे जगदौर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला संयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान होश में आने पर धर्मेन्द्र ने हमला करने वाले गांव के तीन लोगोें का नाम बताया।
घर के लोगों का कहना है कि जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देने के बाद भर्ती करने की बात कही। वहां से घर वाले धर्मेन्द्र को सदर कोतवाली ले गए। जहां उनसे तहरीर ली गई। तहरीर में उन्होंने गांव के देवेन्द्र और उनके पुत्र राजेश तथा संजय का नाम बताया। बाद में धर्मेन्द्र को जिला संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान दोपहर डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सीओ सदर निश्छल भाई पटेल और पुलिस अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार यादव का कहना है कि आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।