{"_id":"69-55091","slug":"Maharajganj-55091-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू आस्था पर प्रहार सहन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू आस्था पर प्रहार सहन नहीं
Maharajganj
Updated Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। हिंदु युवा वाहिनी की जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ में हुई। मुख्य अतिथि हियुवा के प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर बस्ती मंडल के संभाग प्रभारी राम लक्ष्मण ने कहा कि सपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है, जिससे हिंदू समाज आहत है।
उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल के आठ महीने में प्रदेश के 11 जनपदों में बड़े-बड़े दंगे हुए हैं। एक वर्ग विशेष को बढ़ावा देकर हिंदुओं की आस्था पर प्रहार किया जा रहा है, जिसे हियुवा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि जिला और पुलिस प्रशासन गो-तस्करी, हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं पर विराम नहीं लगाता है तो हियुवा आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिला संयोजक सतीश सिंह ने कहा कि हियुवा एक राष्ट्रवादी संगठन है। हिंदुत्व और विकास एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने हिंदुत्व के मिशन को सफल बनाने के लिए युवाओं को हियुवा से जुड़ने पर जोर दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह और संचालन जिला महामंत्री कृष्ण बिहारी पाठक ने किया। इस दौरान संजय यादव, राजेश खरवार, धनंजय शर्मा, संजय कश्यप, चंद्र प्रकाश पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।