फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भाई के साथ कदमताल करेंगे मुन्ना

भाई के साथ कदमताल करेंगे मुन्ना

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अमर उजाला से विशेष बातचीत के बाद नौतनवां विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह ने साफ कर दिया है कि कुर्सी से बड़ा भाई का रिश्ता है। उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वे चुनाव प्रचार के लिए कमर कस चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी और पार्टी के बड़े नेताओं का वे सम्मान करते हैं। विधानसभा चुनाव में उनके बड़े भाई अखिलेश सिंह ने उनके लिए प्रचार प्रसार किया। हालांकि तब भी मेरे भाई सपा में थे।
विज्ञापन

मुन्ना ने साफ किया कि उनके लिए पार्टी बड़ी है कुर्सी नहीं। लेकिन भाई का भी रिश्ता कुर्सी से बड़ा है। उन्होंने कांग्रेस का एहसान बताते हुए कहा कि उनके दुर्दिन में कांग्रेस ने साथ दिया है। मगर चुनाव मैदान में उनके बड़े भाई आ चुके हैं। ऐसे में वे प्रचार तो करेंगे ही। उन्होंने का कि वे पूरे प्रकरण से कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि वे परमिशन लेकर भाई का प्रचार करेंगे। मुन्ना सिंह ने कहा कि यह बेहतर मौका है जब भाई के लिए कुछ बेहतर कर पाने की स्थिति में हूं। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार उनके साथ है। इसी भरोसे पर दोनों भाई चुनाव मैदान में कूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed