{"_id":"69-53226","slug":"Maharajganj-53226-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की जानकारी मिलते ही बेटी को ठुकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की जानकारी मिलते ही बेटी को ठुकराया
Maharajganj
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कुसुमा निवासी एक महिला ने अपनी बेटी को उस समय ठुकरा दिया जब उसे पता चला कि उसने प्रेमी से शादी रचा ली है।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कुसुमा निवासी गुड़िया (काल्पनिक नाम) पांच साल से गांव निवासी एक युवक से प्रेम करती थी। दो दिन पहले गुड़िया प्रेमी से बात कर रही थी, तभी मां ने देख दिया। उसने रविवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस प्रेमी और प्रेमिका को पकड़कर चौकी लाई। वहां प्रेमी ने बताया कि वह बालिग है और चार महीना पहले गुड़िया के साथ कोर्ट मैरिज कर चुका है। इसकी जानकारी गुड़िया की मां को हुई तो उसने बेटी को घर ले जाने से मना कर दिया। बाद में गुड़िया का प्रेमी उसे अपने साथ ले गया।
इस संबंध में परतावल चौकी प्रभारी शोभा यादव का कहना है कि दोनों बालिग थे और दोनों कोर्ट मैरिज कर लिया था, इसलिए मुकदमा नहीं दर्ज किया गया।