{"_id":"69-53080","slug":"Maharajganj-53080-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
Maharajganj
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। एक व्यक्ति को सुपारी गोरखपुर पहुंचाने की बात कहकर घर से निकले युवक की लाश गजरजोतिया के पास मिली। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।
सोनौली थाना क्षेत्र के गजरजोतिया निवासी छेदी (22) गुरुवार देर रात घर वालों से यह कहकर निकला कि वह गोरखपुर साहबगंज मंडी स्थित एक व्यक्ति को 20 किलो सुपारी पहुंचाने जा रहा है। सुबह तक आ जाएगा। शुक्रवार सुबह जब वह नहीं लौटा तो घर वाले तलाश में जुट गए। उसके मोबाइल पर कॉल किया गया तो वह बंद मिला। सुबह करीब 10 बजे सोनौली थाने पर तैनात दरोगा मनोज पटेल ने छेदी के मामा के लड़के छोटू के मोबाइल पर कॉल किया कि छेदी की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। घर वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि छेदी के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं।
छेदी के पिता राधेश्याम ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। उसने कहा कि पुलिस सुपारी पहुंचाने वाले व्यक्ति से बात करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी। छेदी हर 15 दिन बाद उसके पास सुपारी पहुंचाने जाता था।