{"_id":"69-53007","slug":"Maharajganj-53007-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ने रुकवा दिया सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड ने रुकवा दिया सड़क निर्माण
Maharajganj
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिला योजना अंतर्गत बसंतपुर-पिपरा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य को एक होमगार्ड ने रुकवा दिया। इतना ही नहीं उसने गिट्टी गिरा रहे ट्रक चालक को जान से मारने की धमकी दी। घटना को लेकर गांव वालों में नाराजगी है।
ठूठीबारी कोतवाली थाना क्षेत्र के कटखोर पिपरपाती में जिला योजना के तहत 700 मीटर सड़क का पिच कार्य चल रहा है। यह कार्य पीडब्लूडी की ओर से हो रहा है। गुरुवार को ट्रक चालक गिट्टी गिरा रहा था। उसी समय क्षेत्र का रहने वाला होमगार्ड रामअवध पहुंचा। उसने सड़क में 100 मीटर अपनी जमीन बताकर काम रुकवा दिया। चालक को गिट्टी गिराने से मना किया और जान से मारने की धमकी दी। डर से मजदूरों ने काम बंद कर दिया और घटना के बारे में ठेकेदार को अवगत कराया। कुछ देर बाद ही गांव के आशिक अली, अशोक पांडे, दयाशंकर तिवारी, उमाशंकर तिवारी समेत दर्जनों लोग पहुंच गए। उन लोगों का कहना था कि आजादी के बाद सड़क पिच नहीं हुई थी। काम शुरू हुआ तो लोगाें में खुशी है। ठेकेदार रामप्रीत ने पुलिस को होमगार्ड के खिलाफ तहरीर दी है।