{"_id":"5c894e73bdec2214676aa008","slug":"91552502387-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजा हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजा हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूंजा हारे का सहारा खांटू श्याम हमारा
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। श्री श्याम मंडल मारवाड़ी युवा मंच, श्री श्याम महिला मंडल तथा मारवाड़ी समुदाय के लोगों ने बुधवार को निशान यात्रा निकाली। धीरज सिंघानिया के नेतृत्व में लोग सुबह 8 बजे कस्बे के श्री श्याम मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से निशान यात्रा ने कस्बे का भ्रमण किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हारे का सहारा खांटू श्याम हमारा आदि का जयघोष करते हुए चल रहे थे।
बुुुधवार की सुबह मारवाड़ी समुदाय के लोग श्री श्याम मंदिर पर एकत्र हुए। यहां निशान यात्रा शुरू हुई। निशान यात्रा फल मंडी, सब्जी मंडी रोड, स्टेट चौक, आदि शक्ति काली मंदिर रोड, श्रीराम जानकी मंदिर रोड व बैंक चौराहा होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री श्याम प्रभु की पूजा-अर्चना की तथा आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रभु के चरणों में निशान चढ़ाया। इस अवसर पर संदीप सिंघानिया संत कुमार जालान, राधेश्याम सिंघानिया, प्रह्लाद अग्रवाल, अशोक शर्मा, बबलू शर्मा, मुरारी कलकतिया, शिवम सुल्तानिया, प्रकाश चंद टिबड़ेवाल, प्रेमलता सिंघानिया, उमा जालान, प्रिया सिंघानिया, ज्योति सिंघानिया, मुक्ता सिंघानिया, संगीता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।