{"_id":"5c646438bdec2229c12b90c0","slug":"91550083128-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए टापर दीपिका वर्मा को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए टापर दीपिका वर्मा को मिला सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए टापर दीपिका वर्मा को मिला सम्मान
वार्षिकोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। स्थानीय राजेंद्र प्रसाद ताराचन्द पीजी कालेज का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को धूम धाम से मनाया गया। ज्ञान, कला, संस्कार के इस अद्भुत संगम में राष्ट्रप्रेम के अनगिनत रंग देखने को मिला। कार्यक्रम के अन्त में मेधावी छात्र छात्राओं को राजेन्द्र प्रसाद फेलोशिप से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्व विद्यालय के कुल सचिव प्रो. यू.पी. सिंह, विशिष्ट अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, हरेंद्र यादव, हीरालाल यादव एवं ब्लॉक प्रमुख आभा यादव आदि ने दीप जलाकर किया।
छात्रा साक्षी की टीम ने सरस्वती वन्दना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जोरदार आगाज किया जिसे अतिथि सत्कार के साथ छात्रा ब्यूटी एवं उनकी टीम ने आगे बढाया। इसके बाद छात्रा अंजली पाण्डेय ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने समाज की कुरितियों पर चोट करते हुए दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या व नसाखोरी पर व्यंग नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कालेज की मेधावी छात्रा बीए की टापर दीपिका वर्मा व शबाना खातून को राजेन्द्र प्रसाद फेलोशिप मिला। बीएससी की टापर छात्रा स्मिता मिश्रा व रुचि केडिया को ताराचंद फेलोशिप से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बीते दिनों कालेज में आयोजित इण्टरमीडिएट स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता मिथिलेश बेलदार को प्रथम पुरस्कार फ्रीज, आकाश साहनी को द्वितीय पुरस्कार साइकिल व इरफान अली को तीसरा पुरस्कार वाल फैन देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान ओमप्रकाश पाण्डेय, संरक्षक अमरीश यादव, सिद्धार्थ यादव, विनोद दूबे, सत्यदेव लाल श्रीवास्तव, शम्भूलाल वर्मा, श्रीचन्द वर्मा, संतोष सिंह, ओंकारनाथ सिंह, मुक्तिनाथ गुप्ता, मनोज प्रजापति, अलाउद्दीन अंसारी व उपेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।