फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बोर्ड परीक्षा में सख्ती का असर, 4143 ने छोडी परीक्षा

बोर्ड परीक्षा में सख्ती का असर, 4143 ने छोडी परीक्षा

Tue, 12 Feb 2019 11:17 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में सख्ती का असर, 4143 ने छोडी परीक्षा
पंडित दीन दयाल इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में 104 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो गई है। परीक्षा में सख्ती असर भी दिखने लगा है। मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड परीक्षा की कड़ी चौकसी को देखते हुए 4143 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हिंदी विषय की परीक्षा के लिए जिले में 45301 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा में केवल 41158 छात्र-छात्रा शामिल हुए। जबकि 4143 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। परीक्षा को नकल विहिन संपन्न कराने के लिए चार सचल दल, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो परीक्षा के समय विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण कर रहे हैं। इंटर में हिंदी की परीक्षा द्वितीय पाली में हुई।
विज्ञापन

लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल प्रथम पाली में क्षेत्र के रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहा में 403 छात्रों में 33 छात्र, पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर में 562 छात्रों में 47, ऑलमाइटी इंटर कॉलेज शाहाबाद में 630 छात्रों में 53, महात्मा गाँधी इंटर कॉलेज में 561 छात्रों में 22 परीक्षार्थियो ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार राधा कुमारी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल हिंदी 485 में 54, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 472 में 20 तथा गड़ौरा कलावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में 326 में 43 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में इंटर हिंदी प्रश्न पत्र में राधा कुमारी इंटर कॉलेज में 242 में 15 स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 161 में 7 तथा कलावती देवी इंटर कॉलेज में 326 में 36 छात्र अनुपस्थित रहे। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल की दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत
नौतनवां। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद दोनों की हालत समान्य बताई जा रही है। छात्राओं को लेकर अस्पताल पहुंची कॉलेज की शिक्षिका प्रियंका यादव ने बताया कि लगभग नौ बजे परीक्षा केद्र में मधुबन इंटर कॉलेज की छात्रा नगर के शास्त्रीनगर निवासी सायना (15) अचानक बेहोश हो गई। इसी बीच दूसरे कमरे में परीक्षा दे रही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा हरदीडाली निवासी सोनिया (16) के पेट में अचानक तेज दर्ज होने लगा। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व शिक्षक ने दोनों छात्राओं को पीएचसी में भर्ती में कराया। अस्पताल के डॉक्टर एमपी सोनकर ने बताया कि मानसिक तनाव के कारण एक छात्रा के बेहोश होने की आशंका है। दोनों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed