फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विद्युत निगम की मनमानी के खिलाफ गांव वालों का प्रदर्शन

विद्युत निगम की मनमानी के खिलाफ गांव वालों का प्रदर्शन

Fri, 21 Dec 2018 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम की मनमानी के खिलाफ गांव वालों का प्रदर्शन
विद्युत निगम की मनमानी के खिलाफ गांव वालों का प्रदर्शन
विज्ञापन

समस्या का समाधान न होने पर विद्युत उपकेंद्र का घेराव करने की दी चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
बरगदवां। विद्युत निगम की मनमानी से नाराज नरायनपुर के उपभोक्ताओं ने गांव में ही प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गांव में कई दिन से बिजली नहीं आ रही है। इसके चलते गांव के लोग परेशान हैं। अधिकारियों पर ग्रामीणों की इस समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव के तीन लोगों का बकाया बिल जमा नहीं हुआ तो पूरे गांव की आपूर्ति ठप कर दी गई है। विद्युत निगम के अधिकारियों का यह मनमाना रवैया ठीक नहीं है। जिनका बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है, केवल उन्हीं बिजली काटी जानी चाहिए। अधिकारियों के इस मनमाने रवैया से पूरे गांव के लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि बिजली नहीं रहने से उनके मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इससे संबंधियों से जरूरी बात भी नहीं हो पा रही है। रात में अंधेरा रहने से भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि गांव में अविलंब विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में गांव के राधे सहानी, अरविंद, राजाराम राजभर, रामकिशुन, सूर्यालाल सहानी, विश्वनाथ जायसवाल, इम्तियाज अहमद, सुरेश, सरस्वती , शांति जायसवाल, संतराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed