{"_id":"5c13f90cbdec225565402ea8","slug":"91544812812-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से गिर कर घायल हुए छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से गिर कर घायल हुए छात्र की मौत
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से गिरकर घायल छात्र की मौत
तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था परमेश
अमर उजाला ब्यूरो
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के बसवार गांव के बाहर अनियंत्रित होकर साइकिल से गिरे छात्र की मौत हो गई। छात्र तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। छात्र के पिता सूरत में रहकर काम करते हैं। उन्हें भी परिजनों ने घटना की जानकारी दे दी है।
चौक बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसवार निवासी नरसिंह मौर्य का पुत्र परमेश (13) बृहस्पतिवार को साइकिल से किसी काम से घर से बाहर निकला। वह गांव के बाहर पहुंचा ही था कि उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गिरकर अचेत हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन आननफानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने परमेश की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के प्राइमरी स्कूल में परमेश कक्षा 5 में पढ़ाई करता था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता नरसिंह सूरत में रहकर नौकरी करते हैं।