{"_id":"59ec8efe4f1c1bca678b6c33","slug":"91508675326-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप टैंपो में टक्कर दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप टैंपो में टक्कर दो घायल
Updated Sun, 22 Oct 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कोदइला गांव के पास बीती रात पेट्रोल पंप के सामने टेंपो और पिकअप में टक्कर हो गई। इससे टेंपो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गोरखपुर - महराजगंज मार्ग पर बीती रात कोदइला गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने गोरखपुर की ओर से आ रहे पिकअप ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो चालक गुड्डू पांडेय निवासी मुहअवां थाना घुघली और रमेश निवासी भिसवां कोतवाली सदर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल इलाज ले गई। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल सदर रामदवन मौर्य का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन पुलिस के कब्जे में है।