फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   89,578 farmers of the district were deprived of respect

Maharajganj News: सम्मान से वंचित रह गए जिले के 89,578 किसान

Tue, 08 Oct 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 08 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
89,578 farmers of the district were deprived of respect
महराजगंज। जनपद के 3.89 लाख किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। दो दिन पहले इन किसानों के बैंक खाते में पीएम सम्मान निधि की 18वीं किस्त पहुंच गई है। वहीं 89578 किसानों के चेहरों पर मायूसी है क्योंकि वह सम्मान से वंचित रह गए हैं। अब विभाग इन किसानों से संपर्क कर सभी औपचारिकताएं दुरुस्त कराने की तैयारी में है, जिससे इन्हें 19वीं किस्त का लाभ दिलवाया जा सके।
विज्ञापन

जिले में 479261 किसान कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक किसान सम्मान निधि के पात्र सत्यापन के बाद पाए गए, लेकिन विभाग के लगातार प्रयास व जागरूक के बाद भी 89578 किसानों ने ई-केवाईसी करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लोकसभा चुनाव के बाद जून महीने में सम्मान निधि के पात्र किसानों के बैंक खातों में 17वीं किस्त भेजी गई थी। इसके बाद अगली किस्त के लिए किसानों को विभागीय सत्यापन, ई-केवाईसी, एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) व भूलेख अंकन की प्रक्रिया पूर्ण कराकर आवेदन अपडेट करवाना था।
विज्ञापन

इसमें कृषि विभाग ने पात्र किसानों के सत्यापन की प्रक्रिया तो पूर्ण कराई, लेकिन किसानों ने बाकी अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवेदन नहीं अपडेट करवाया। प्रपत्र अपडेट न करवाने के कारण बड़ी संख्या में इस बार किसानों को सम्मान से वंचित होना पड़ा है। अगली किस्त उक्त किसान प्राप्त कर सकें इसके लिए कृषि विभाग जरूरी प्रक्रिया को 15 अक्तूबर से प्रारंभ कराएगा, जिससे सभी पात्र किसान सम्मान निधि की अगली किस्त प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों में से जिन्होंने ई-केवाईसी तथा अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण किया था उनके बैंक खातों में 18वीं किस्त पहुंची है। जो पात्र किसान इससे वंचित रह गए हैं वह सभी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कर आवेदन अपडेट करवा लें, इससे वह किसान भी अगली किस्त प्राप्त कर सकेंगे।
-वीरेंद्र कुमार, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed