फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   895 examinees left the madrasa board exam

Maharajganj News: 895 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Thu, 18 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
895 examinees left the madrasa board exam
12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी, मौलवी, कामिल व फाजिल की परीक्षा बुधवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन पंजीकृत 4612 परीक्षार्थियों में से 3717 ने परीक्षा दी। जबकि 895 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में जिले के सभी 12 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई मुंशी व मौलवी की परीक्षा में 2735 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 1984 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 751 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में हुई कामिल व फाजिल की परीक्षा में कुल 1877 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें 1735 ने परीक्षा दी, जबकि 144 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने पहले दिन प्रथम पाली में मदरसा अहले सुन्नत बेजौली , मदरसा अरबिया अजीजिया निचलौल के साथ ही परतावल व सिसवा के केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को देखा। इसी प्रकार दूसरी पाली में मदरसा मकतब जामिया नौतनवां, मदरसा जामेयतुस्सालेहात मोगलहां, मदरसा अरबिया एकमा डिपो व मदरसा दारूल उलूम हथियागढ़ में पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को देखा। सभी स्थलों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व मानकों के अनुरूप होती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed