फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   8.75 lakh cheated in the name of selling land, FIR against three

Maharajganj News: जमीन बेचने के नाम पर 8.75 लाख ठगे, तीन पर प्राथमिकी

Wed, 28 Jan 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
8.75 lakh cheated in the name of selling land, FIR against three
महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 8.75 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रकम लेने के बाद जमीन बैनामा करने से इंकार कर दिया। मामले में तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन वार्ड के गौतम कुमार वर्मा की तहरीर के अनुसार, वह जमीन खरीदना चाहते थे। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात मोहल्ले के ही रहने वाले वसीम अकरम खान मूल निवासी ग्राम पिपरिया, तहसील सदर से हुई। वसीम ने उनसे बताया कि उनकी पत्नी रुबिना अकरम खान के नाम 2.5 डिसमिल और भाभी इमाम बानो के नाम 5 डिसमिल जमीन इंदिरा नगर वार्ड नंबर 6, मौजा पिपरदेउरवा, अराजी नंबर 853 में है। वे उसे बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन

वसीम ने जमीन का मूल्य इमाम बानो के हिस्से के लिए 3.50 लाख रुपये प्रति डिसमिल कुल 17.5 लाख और रुबिना के हिस्से के लिए ढाई डिसमिल जमीन का रेट 8.75 लाख तय किया। गौतम और उनके ससुर ने फरवरी 2025 तक पूरा पैसा वसीम को दे दिया। फरवरी 2025 में इमाम बानो के 5 डिसमिल हिस्से का बैनामा गौतम की सास बेबी के नाम हो गया, खारिज-दाखिल भी हो गया और जमीन पर मिट्टी गिराकर नींव भी बनवाई गई लेकिन शेष 2.5 डिसमिल जमीन का बैनामा कराने के लिए वसीम और रुबिना बार-बार टालमटोल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 अक्तूबर 2025 को गौतम ने फोन पर वसीम से पैसे वापस मांगे और कहा कि जमीन नहीं चाहिए, मिट्टी-नींव का खर्च भी लौटाएं। इस पर वसीम और रुबिना ने इनकार कर दिया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी रुबिना, अकरम खान, वसीम अकरम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed